हल्दीघाटी में मिला लावारिस नवजात

ग्रामीणों ने दिखाई मानवता
 | 
haldighati

राजसमंद 8 मई 2026। ज़िले के बलीचा हल्दीघाटी क्षेत्र में शुक्रवार को मानवता की मिसाल देखने को मिली। हल्दीघाटी होटल के पास एक अनजान नवजात शिशु लावारिस हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार होटल संचालक को नवजात के पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को अवगत कराया। मौके पर शैलेश गिरी गोस्वामी, सत्यनारायण श्रीमाली, किशन श्रीमाली, नितेश वैष्णव और शंभू रेबारी सहित अन्य ग्रामीण पहुंचे। सभी ने तत्परता दिखाते हुए नवजात को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल बच्चे का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की सजगता और इंसानियत से नवजात की जान बच गई। 

#Haldighati #Rajsamand #NewbornRescue #Humanity #RajasthanNews #Balicha #BreakingNews #InfantRescue #GoodSamaritans #PoliceInvestigation

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News