geetanjali-udaipurtimes

Bhilwara में लगभग 8 लाख परिगणना परिपत्रों का किया गया वितरण

SIR-2026
 | 

News-जिले में लगभग 8 लाख परिगणना परिपत्रों का किया गया वितरण

भीलवाड़ा, 10 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया जा रहा है। 

भीलवाड़ा जिले में अब तक 7 लाख 87 हजार 467 परिगणना परिपत्रों का वितरण किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे परिगणना प्रपत्र भरने में बीएलओ का सहयोग कर सक्रिय भागीदारी निभाएं एवं संबंधित जानकारी यथासंभव उपलब्ध कराएं ताकि उनकी मैपिंग पूर्ववर्ती मतदाता सूची से की जा सके।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों की अनुपालना में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर परिगणना परिपत्रों का वितरण कर रहे हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी लगातार फील्ड में निरीक्षण कर रहे हैं। आसींद विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 35 हजार 054, माण्डल में 1 लाख 11 हजार 313, सहाडा में 01 लाख 18 हजार 605, भीलवाडा में 91 हजार 165, शाहपुरा में 01 लाख 18 हजार 788, जहाजपुर  में  01 लाख 06 हजार 592, माण्डलगढ  में  01 लाख 05 हजार 950 परीगणना प्रपत्रों का वितरण किया गया। 

उन्होंने बताया कि परिगणना अवधि के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग पूर्व विशेष पुनरीक्षण से हो जाएगी, उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं सफल बनाने में सहभागी बनें। मतदाता स्वयं भी वोटर सर्विस पोर्टल  voters.eci.gov.in  के माध्यम अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का गणना प्रपत्र भर सकता है

#Bhilwara #Rajasthan #SIR2026 #VoterListUpdate #ElectionCommission #BhilwaraNews #RajasthanElections #Census2026 #BLOSurvey #RajasthanUpdates

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal