कांगणी का आटा खाने से लगभग 80 लोग फ़ूड पोइज़निंग के शिकार

शहर के अंदरूनी क्षेत्रो जगदीश चौक, राव जी का हाटा, जड़ियो की ओल, मोती चोहट्टा के लोग हुए शिकार   

 | 
MBGH

निर्जला एकादशी के व्रत के बाद कांगणी के आटे से बने व्यंजन का सेवन किया था 

उदयपुर 22 जून 2021 । कल सोमवार को निर्जला एकादशी के दिन पुराने शहर के अंदरूनी इलाको जगदीश चौक, राव जी का हाटा, जड़ियो की ओल, कसारो की ओल, मोती चोहट्टा के करीब 80 से ज्यादा लोग फ़ूड पोइज़निंग के शिकार हो गए। देर शाम उल्टी, चक्कर और कमज़ोरी आने की शिकायत पर करीब 50 लोगो को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीँ 20-30 लोगो को दवाईंयां और जाँच के बाद घर भेज दिया गया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सोमवार को निर्जला एकादशी के व्रत के बाद इन क्षेत्र के लोगों ने कांगणी के बने आटे के व्यंजन का सेवन किया था। उसके बाद इन लोगो को फ़ूड पोइज़निंग का शिकार होना पड़ा। कल शाम को एक के बाद एक मरीज़ आने के बाद एमबी अस्पताल में एकबारगी अफरातफरी मच गयी। एमबी अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त टीम लगनी पड़ी। कुछ लोगो को इमरजेंसी के रूम न. 55, 56 में भर्ती किया गया जबकि दोनों वार्ड भर जाने के बाद रोगियों को मेडिसिन के वार्ड 105 और 106 में भर्ती करना पड़ा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही एजेंसी के कई दुकानदारो के यहाँ से कांगणी के आटे की आपूर्ति की गयी है। फ़ूड पोइज़निंग के शिकार लोगो ने जिन दुकानदारों से कांगणी का आटा ख़रीदा है सम्भवतया उनका एक ही डिस्ट्रीब्यूटर है। स्वास्थ्य विभाग ने इन दुकानदारों से सैंपलिंग ली है जिसका आज मंगलवार को जाँच की जायेगी। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News