एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप

सौंपा ज्ञापन
 | 
ABVP Protests at Mohanlal Sukhadia University | Memorandum Submitted"

उदयपुर 27 सितंबर 2025 - मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय इकाई ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया विरोध मे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन की अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु कुलसचिव को ज्ञापन सोपा। विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुगलकी आदेश जारी कर पूर्व छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

जबकि पूर्व छात्र विश्वविद्यालय का अहम हिस्सा होते हैं। यह आदेश प्रशासन की तानाशाही दिखाता है, इसलिए इसे तुरंत वापस लिया जाए। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष प्रवीण टाक ने बताया की विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व में छात्रो को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया था उससे जांच समिति के तीन सदस्य भी असहमत हैं और प्रो. एम.एस. ढाका ने द्वेषतापूर्वक समिति पर दबाव डाल कर यह निर्णय लिया है।

इकाई सचिव गौतम बंधु ने बताया की कुलगुरु के विरुद्ध बनी जाँच समिति ने प्रशासन से जरूरी दस्तावेज मांगे थे, लेकिन अब तक नहीं दिए गए हैं। हम मांग करते हैं कि निलंबन आदेश जल्द से जल्द रद्द किया जाए और प्रो. एम.एस. ढाका को सभी पदों से हटाकर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

इकाई सचिव गौतम बंधु ने बताया की इसमें देरी की जा रही है, इसलिए इन्हें तय समय में उपलब्ध कराया जाए साथ ही कोरोना काल के बाद से विश्वविद्यालय में सेमेस्टर लगातार लेट चल रहे हैं।कई बार ध्यान दिलाने के बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। यह छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है, इसलिए तुरंत कमेटी बनाकर कार्रवाई की जाए व चेतावनी दी है की जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन मे त्रिभुवन सिंह, गौरव मेनारिया, चिराग दायमा, अंशुमान सिंह , युवराज सिंह आदि उपस्थित रहे

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News