डबोक घटना को लेकर ABVP गर्ल्स ने किया प्रदर्शन
दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
| Updated: Aug 12, 2025, 20:34 IST
उदयपुर 12 अगस्त 2025। डबोक थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी गर्ल्स यूनिट ने मंगलवार को कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया। संगठन ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि आरोपियों को ऐसी सजा दी जाए जिससे भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। साथ ही पीड़ित बालिका को सुरक्षा, उचित परामर्श सुविधा और मानसिक-शारीरिक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गई। संगठन ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग भी रखी।
प्रदर्शन के दौरान संगठन ने प्रशासन से समाज में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का भी आग्रह किया।
