Udaipur Times, Udaipur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रकाश द्वार के बाहर 'अराजकता रोको लोकतंत्र अपनाओ ' के नारे के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार होता है लेकिन उसकी आड़ में अराजकता को बढ़ावा देना स्वीकार्य नहीं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शनों के संदर्भ में जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, न कि युवाओं को राजनीतिक एजेंडा बना कर भ्रमित किया जाए। उन्होंने बांग्लादेश में हुए छात्र आंदोलनों और संसद पर हमले के संदर्भ में वामपंथी छात्र संगठन आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के कथित बयानों पर कहा कि नेहा बोरा बांग्लादेश की जेन-जी द्वारा हिंसक प्रदर्शन किए गए उसकी बधाई देते हुए कहती है कि भारत के युवाओं को भी इस प्रकार के प्रदर्शन करने चाहिए। लेकिन भारत का युवा राष्ट्रवाद के साथ वह ऐसी किसी भी प्रकार की गतिविधियों में सम्मिलित नहीं होगा।
साथ ही महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ जैसे नारे देती हैं, लेकिन जेएनयू में 9 अक्टूबर को यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोईजाम जो जेएनयू में प्रोफेसर भी उसको जेएनयू प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उस सांसद पर कोई कार्यवाही नहीं की जिससे कांग्रेस का झूठा ओर दोहरा रवैया सभी के सामने प्रतीत होता है।
कांग्रेस पार्टी और वामपंथी संगठन भारत की संवैधानिक संस्थाओं सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और भारत के चुनाव आयोग पर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे है को क्या लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है।
हर्षित ननोमा ने कहा कि आलोचना तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। एसआईआर को लेकर अफ़वाहों के बजाय प्रमाणिक जानकारी के आधार पर चर्चा की अपील की। परिषद भारत युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों, महिला सम्मान, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रदर्शन के माध्यम से लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने, महिलाओं के सम्मान के प्रति समान दृष्टिकोण अपनाने, संवैधानिक संस्थाओं पर तथ्यपरक विमर्श करने तथा एसआईआर जैसे विषयों पर प्रमाणिक जानकारी के आधार पर चर्चा करने का संदेश दिया।
इस मौके पर प्रदेश सहमंत्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, महानगर मंत्री कौमल वैष्णव, पार्थ दीक्षित, खुशी चौहान, विकास चौधरी, करिश्मा पारगी, क्रिश मुनोत, हर्ष राजानी, निकुंज पटेल, संजय आचार्य, करण मोजावत, लोकेन्द्र सिंह, भाविक कंठालिया, सूरज खेतड़ा, भाविन कुमावत, वीरेन्द्र मेघवाल, हिमांशु दांगी, मयंक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।