उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का जागरूकता अभियान

हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 94135-02834 जारी

 | 

उदयपुर 18 सितंबर 2025। राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को लागू करने की मंशा के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को उदयपुर स्थित सूचना केंद्र सभागार में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर रेंज की ओर से बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप महानिरीक्षक पुलिस प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव जोशी और ब्यूरो चौकी स्पेशल यूनिट उदयपुर की टीम ने आमजन, कर्मचारी, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ सहयोग करने और भ्रष्ट लोक सेवकों के विरुद्ध कार्रवाई करवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ब्यूरो की ओर से हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 94135-02834 के पोस्टर शहर के सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए। साथ ही उपस्थित लोगों को इन नंबरों के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

यह अभियान भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजन को जागरूक करने और शिकायतों के माध्यम से भ्रष्ट लोक सेवकों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal