रिश्ववतखोरों को पकड़वाने के लिए अब एसीबी देगी कैश

इस साल सरकार ने अपनी बजट घोषणाओं में किया शामिल 

 | 
acb

उन लोगों को मदद मिल सकेगी जो लोग रुपए नहीं होने के कारण भ्रष्ट कार्मिकों ट्रेप नहीं कर पाते थे

रिश्वतखोरों तक पहुंचने के लिए एसीबी ने मास्टर स्ट्रोक तैयार किया है। अब उन भ्रष्ट अफसरों और कार्मिकों को भी दबोचा जा सकेगा। जिनकों रुपयों की कमी के चलते नहीं दबोचा जाता था। दरअसल बुधवार को सरकार ने एसीबी को दिए जाने वाले एक करोड़ रुपए की डिमांड को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। एसीबी एक करोड़ रुपए का अपने पास फंड तैयार कर रही है।

ताकि रिश्वतखोर को पकडवाने के लिए परिवादी को रुपयों की मदद एसीबी की ओर से की जा सके। ट्रेप करते वक्त यह राशि कोर्ट में जमा की जाती है। और केस पूरा होने तक वहीं रहती है। इस कारण कई परिवादियों का पैसा अटक जाता है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एसीबी ने यह फंड तैयार किया है। इसे नियमों का पालन कर तीन करोड़ रुपए तक बढ़ाया जा सकता है। कई सालों से इस रिवालविंग फंड की मांग की जा रही है। अब हर साल एसीबी को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे ताकि उन लोगों को मदद मिल सके जो लोग रुपए नहीं होने के कारण भ्रष्ट कार्मिकों को ट्रेप नहीं कर पाते थे।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News