गोगुन्दा में अज्ञात वाहन ने बाइक को लिया चपेट में, 1 की मौत, 1 घायल

पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शरू की 

 | 

उदयपुर 15 जून 2022 । जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के तुला में एक अज्ञात वाहन ने  बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत एक गंभीर घायल हो गया। 

बाइक सवार दोनों युवक गोगुंदा के झाड़ोली के रहने वाले मामा भांजे थे।  हादसे की सुचना पर गोगुंदा थाने के एएसआई हरिसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे 108 की मदद से दोनों को गोगुंदा हॉस्पिटल पहुंचाया।  

पुलिस ने मृतक के शव को गोगुन्दा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं गंभीर घायल युवक को जिला एमबी अस्पताल में रेफर किया गया है। गोगुन्दा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News