तलाश जारी रखने के बाद नदी से निकाला दूसरी महिला का शव, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

तलाश जारी रखने के बाद नदी से निकाला दूसरी महिला का शव, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

टीम को 10 बजे घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर नदी में शव फंसा हुआ मिला 

 
drowning

स्कूटी पर सवार एक और महिला जशोदा जोशी का शव कल ही निकाल लिया गया था

सोमवार को दुल्हन को तैयार करने घर से निकली मौसेरी बहनें स्कूटी सहित गोमती नदी में जा गिरीं थी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इस दौरान एक युवती का शव नहीं मिला था। तलाश जारी रखने के बाद शव को 30 घंटे के बाद निकाला जा सका।  सुबह 7.30 बजे उदयपुर से पहुंची रेस्क्यू टीम ने नदी में सर्च किया। टीम को 10 बजे घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर नदी में शव फंसा हुआ मिला

थानाधिकारी अनिल बिश्नोई ने बताया कि सर्च अभियान चला रही टीम को घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर नदी में पहले साड़ी नजर आई। इसके बाद टीम ने आसपास चेक किया तो पत्थरों के बीच रेखा जोशी (33) का शव फंसा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर मोर्चरी में रखवाया है। स्कूटी पर सवार एक और महिला जशोदा जोशी का शव कल ही निकाल लिया गया था।

ग्रामीणों ने PWD के खिलाफ जताया आक्रोश

गोमती नदी पुल पर हुए हादसे में देर शाम तक दूसरी महिला का शव नहीं मिल सकने वहीं कई घंटे गुज़रने जाने के बाद शव नहीं मिलने और पीडब्लयूडी अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके बाद दर्जनों ग्रामीण सराड़ा कार्यालय में प्रदर्शन के लिए रवाना हो गए।

पुल पर बने गड्ढ़ों से अनियंत्रित हुई स्कूटी, मौसेरी बहनें नदी में गिरी

दरअसल सोमवार सुबह छ: बजे बड़गांव निवासी जशोदा और रेखा दुल्हन का श्रृंगार करने चावंड जा रही था। पुल पर बने गड्ढ़ों से स्कूटी असंतुलित हो गई। और दोनों बहने नदी में जा गिरी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरु की। जिसमें एक महिला का शव और स्कूटी को बाहर निकलवाया। तलाश जारी रखने के बाद आज दूसरी महिला का भी शव मिल गया।     

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal