उदयपुर के सायरा मे भटकेश्वर महादेव मंदिर के समीप हुआ भीषण हादसा
Udaipur Times News , Road Accident , उदयपुर 10 नवंबर 2026 - जिले के सेयरा मे भटकेश्वर महादेव मंदिर के समीप मंगलवार को हुआ भीषण हादसा हादसे मे करीब 2 दर्जन से अधिक लोग घायल होने की बात सामने आई है ।
घटना उस समय हुई जब डूंगरपुर डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस चट्टान से टकरा गई । हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक लोग हुए गंभीर घायल । घायलों में कई महिलाएं बच्चे और व पुरुष शामिल है ।
हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण, पुलिस व प्रशासन अमला मौके पर पहुंचा सूचना पर करीब तीन से चार एंबुलेंस गाड़ियां मौके पर पहुंची और सभी घायलों को गोगुंदा अस्पताल व जिला अस्पताल के लिए किया रवाना किया गया । Road Accident
जानकारी के अनुसार बस फालना से यात्रियों लेकर आ रही थी और उदयपुर की और जा रही थी ।
सायरा थानाधिकारी घेवरचंद घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की , सभी घायलों का इलाज शुरू कर् दिया गया है ।