कन्हैया हत्याकांड के आरोपियो को कोर्ट में किया पेश

आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

 | 
court

उदयपुर 30 जून 2022 । कन्हैया लाल टेलर की नृशंस हत्या के दोनों मुख्य अभियुक्तों रियाज और गौस गौस को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। 

हालांकि जैसे ही उन्हें कोर्ट में ले जाने की सूचना मिली तो कोर्ट के बाहर अधिवक्ताओ की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओ ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और दोनों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। 

court

उदयपुर की डीजे कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News