पेपर लीक मामले में 10 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
उदयपुर में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती मामले में गिरफ्तार 10 लोगों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया इसी के साथ इस मामले में अभी तक गिरफ्तार 57 लोगों में से कुल 16 लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
इसके पूर्व शुक्रवार को बेकरिया थाना पुलिस द्वारा 44 आरोपियों में से 6 महिला अभ्यर्थियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है तो वही बाकी के 41 लोगों से अभी भी मामले से जुड़े पूछताछ की जा रही है और पुलिस को इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
वहीं दूसरी और उदयपुर और जयपुर पुलिस की संयुक्त टीम भी मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण और सुरेश के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है और उनके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं पुलिस ने इसी कड़ी में 2 दिन पूर्व आरोपी भूपेंद्र सारण की पत्नी और गर्लफ्रेंड को भी जयपुर से गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में फर्जी डिग्रियां भी बरामद की थी पुलिस अब लगातार इस मामले में जांच कर रही है।