राजसमंद के डंपिंग यार्ड पर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 10 से 15 बेसहारा गायों और बैलों पर एसिड डाल दिया। इस क्रूर कृत्य की सूचना मिलने पर गौ भक्तों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, गो सेवक दीपक छिपा और देवीलाल कुमावत को आज कचरा डंपिंग यार्ड पर गायों के साथ हुई इस अमानवीय घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि लगभग 10 से 15 गायों और बैलों पर बेरहमी से एसिड फेंका गया है, जिससे वे दर्द से तड़प रहे थे।
तत्काल कार्रवाई करते हुए, दीपक छिपा और अन्य गौ सेवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 5 से 7 गंभीर रूप से घायल गायों को बचाया और उन्हें गौशाला में शिफ्ट किया। वर्तमान में इन घायल गोवंश का इलाज जारी है।
इस घटना ने पशु प्रेमियों और गौ भक्तों को गहरा दुख पहुंचाया है। उन्होंने इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal