कुंभलगढ़ में अवैध प्राइवेट जीप एवं जिप्सी के खिलाफ कार्रवाई
कुंभलगढ़ 11 अगस्त 2025 । कुंभलगढ़ क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित हो रही प्राइवेट जीप व जिप्सी पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पर्यावरण और यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए चल रही इन अवैध जिप्सियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने विशेष छापेमारी शुरू की है।
पुलिस थाना अधिकारी विशाल गवारिया ने बताया कि कई जीप को जब्त किया जा चुका है और संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई कुंभलगढ़ की सुरक्षा व पर्यटक और पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है और कहा कि इससे क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों का बेहतर पालना होगी और अवैध सफारी से होने वाले हादसों में कमी आएगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अवैध जिप्सी संचालन की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
