अश्विनी बाजार में नगर निगम ने की अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई

सड़क पर अवैध रूप से पड़े सामान को किया ज़ब्त 

 | 
ashwini bazar

नगर निगम द्वारा बुधवार दिन में हाथीपोल से लेकर दिल्लीगेट के मुख्य मार्ग अश्विनी बाजार पर अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की गई। मुख्य मार्ग पर पड़े हुए दुकानों से बाहर सामान को जब्त किया गया। 

काफी समय से व्यापारियों ने मुख्य मार्ग पर अपनी दुकान के सामने टायर पानी के टैंक फर्नीचर के सामान गद्दे बेचने के लिए रख कर मार्ग को बाधित करते हुए छोटा कर दिया था। बार-बार शिकायत आने पर नगर निगम में पूर्व में दुकानदारों को पाबंद भी किया गया था परंतु दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर आज कार्रवाई करते हुए सभी सामान को सख्त करके ट्रैक्टर में भर के नगर निगम भिजवा दिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News