उदयपुर में स्कूल के पास चल रही पटाखा फैक्ट्री पर कार्रवाई

 | 
action on firecrackers factory

Udaipur Times, Local News: 13 जून 2026।  उदयपुर के देबारी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक लघु पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने स्कूल के पास चल रही इस फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

जानकारी के अनुसार जयपुर में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद पुलिस अवैध विस्फोटक इकाइयों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में देबारी स्थित एक फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री तथा निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने फैक्ट्री से दो आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फैक्ट्री के संचालन, लाइसेंस तथा बरामद सामग्री के संबंध में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News