उदयपुर मे मसाला फैक्ट्री पर कार्रवाई, मुख्य गेट सील

 | 
Action on Masala Factory

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर के CMHO डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, जयपुर के आदेश क्रमांक 3851 पर 17-10-2026 को  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की।

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, नरेन्द्र सिंह चौहान, रणजीत सिंह चौहान, मोनिका अहरी,  भूमिका राणावत, रामावतार मीणा, फकरुद्दीन डांगी, मोहम्मद, मनीष (सहा. कर्मचारी) शामिल थे।

टीम द्वारा सुखेर स्थित निजी मसाला फैक्ट्री पर निरीक्षण हेतु पहुंची। सूचना थी कि उक्त परिसर में अमानक/असुरक्षित मसाले तैयार किये जा रहे हैं।

मौके पर सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य स्वयं उपस्थित रहे। फैक्ट्री प्रतिनिधि को मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, करीब दस बार फोन पर संपर्क करने पर भी कोई प्रत्युत्तर नहीं मिला और न ही फोन उठाया गया। सुबह 10:31 बजे इसकी सूचना 112 हेल्पलाइन पर दी गई तथा थानाधिकारी, पुलिस थाना सुखेर को लिखित पत्र देकर जाप्ता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

शाम 5:15 बजे तक पार्टी के आने का इंतजार किया गया, लेकिन किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिला। अंत में गवाहों की उपस्थिति में फैक्ट्री परिसर के मुख्य गेट को सील कर दिया गया।

पार्टनर को नोटिस जारी कर निर्देशित किया गया है कि भविष्य में विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी  को सूचित किये बिना एवं विभागीय अधिकारी की उपस्थिति के बिना सील को न खोलें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News