सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने गीत सुनाकर राज्य सरकार पर किये कटाक्ष


सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने गीत सुनाकर राज्य सरकार पर किये कटाक्ष 

भाजपा परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेने उदयपुर आये मनोज तिवारी

 
manoj tiwari

उदयपुर 8 सितंबर 2023 । प्रदेश में भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। जो आज शाम को उदयपुर पहुंचेगी । उदयपुर पहुंचने पर बापू बाजार स्थित बैंक तिराहे पर भाजपा द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा । 

परिवर्तन यात्रा में भाग लेने भाजपा के सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी उदयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने राज्य की गहलोत सरकार को घेरते हुए कहा कि राजस्थान महिलाओ पर अत्याचार ,भ्रष्टाचार और अपराध में देश में नंबर वन राज्य पर है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर प्रदेश की जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है और इस बार प्रदेश की जनता कांग्रेस को घर बैठा कर भाजपा को सत्ता पर काबिज करेगी। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में मंत्री ने विधानसभा में राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों पर शर्मनाक बयान दिया था लेकिन अभी तक उन्हें बर्खास्त नहीं करना कही ना कही गहलोत की तुष्टिकरण की नीति को दर्शाता है। 

राजस्थान में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान में बहुत जल्द मुख्यमंत्री का चेहरा भी साफ हो जाएगा और उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले सालों में लगातार 15 सालों तक राजस्थान में अपनी सरकार बनाएगी। 

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने अपने अंदाज में पत्रकारों को भोजपुरी गीत भी सुनाएं और उन गीतों के जरिए राज्य सरकार पर कटाक्ष किए। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदर लाल अग्रवाल, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, पूर्व महामंत्री प्रमोद सामर, उपमहापौर पारस सिंघवी, शहर भाजपा की महामंत्री किरण जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal