आदर्शनगर जैन मित्र मण्डल के चुनाव सम्पन्न

प्रकाश सिंघवी अध्यक्ष, एडवोकेट जितेन्द्र जैन मंत्री बनें

 | 
adarsh nagr mitra mandal election

उदयपुर 27 मार्च 2024। आदर्शनगर जैन मित्र मण्डल गायरियावास के त्रै-वार्षिक चुनाव कल 26 मार्च 2024 को सम्पन्न हुए। जिसमे प्रकाश सिंघवी अध्यक्ष, एडवोकेट जितेन्द्र जैन मंत्री निर्विरोध चुने गये।

नव निर्वाचित मंत्री जितेन्द्र जैन ने बताया कि आदर्शनगर जैन मित्र मण्डल का होली मिलन समारोह भी इसी के साथ आयोजित किया गया। जिसमें समारोह अध्यक्ष खुबचंद सिंघवी, मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद राकेश पोरवाल एवं विशिष्ठ अतिथि शांतिलाल कोठारी, पंकज सिंयाल, प्रकाश धन्नावत, गजेन्द्र ओरडिया थे। 

नव निर्वाचित उपायक्ष भानुकुमार वागड़िया ने बताया कि त्रैवार्षिक चुनाव अधिकारी शांतिलाल कोठारी के नेतृत्व में चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें सभी पदाधिकारियों का मनोनयन निर्विरोध हुआ। चुनाव अधिकारी द्वारा नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष प्रकाश सिंघवी, मंत्री एडवोकेट जितेन्द्र जैन, संरक्षक मोहन सेठ,प्रकाश धन्नावत, उपाध्यक्ष भानु कुमार वागड़िया, संगठन मंत्री हितेष गांधी, कोषाध्यक्ष जयेश वागड़िया को मनोनीत किया गया।

सभी अतिथियों का परम्परानुसार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें बच्चों व बड़ों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वालों को प्रथम तीन पुरूस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश सिंघवी ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी समाजहित में सदैव तत्पर रहेगी। समय-समय पर विभिन्न सेवा कार्यो समाजजनों के सहयोग से किये जायेंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News