ADJ की पत्नी का शव ट्रेन में मिला
चित्तौड़गढ़ 5 मार्च 2026। ज़िले के निंबाहेड़ा में पदस्थ ADJ राजकुमार चौहान की पत्नी उषा चौहान का शव बुधवार को ट्रेन के टॉयलेट में मिला। दोनों 3 मार्च की रात जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में चित्तौड़गढ़ आने के लिए सवार हुए थे, लेकिन दोनों का रिजर्वेशन अलग-अलग कोच में था।
सुबह चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर ADJ राजकुमार चौहान ट्रेन से उतर गए, लेकिन उनकी पत्नी नहीं उतरीं। काफी तलाश के बाद उन्होंने GRP को सूचना दी। पुलिस ने महिला के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो ट्रेन के अंदर ही मिल रही थी। इसके बाद ट्रेन को रतलाम जिले के जावरा स्टेशन पर रुकवाकर तलाशी ली गई।
कोच के टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसे तोड़ने पर अंदर महिला बेहोश हालत में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से हुई है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ जोधपुर ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
#ChittorgarhNews #RajasthanNews #TrainIncident #UshaChauhan #SilentHeartAttack #Nimbahera #JodhpurNews #RatlamNews #JaoraStation #RailwayNews #UdaipurNews #RajasthanBreakingNews
