कोविड-19 वेक्सीनेशन को लेकर प्रशासन मुस्तैद
एडीएम प्रशासन ने वेक्सीन स्टोर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
CMHO डॉ. दिनेश खराडी ने वैक्सीन स्टोर में की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी
उदयपुर जिले में कोविड-19 वेक्सीनेशन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर ने जिला मुख्यालय पर स्थापित वैक्सीन स्टोर का अवलोकन किया और वैक्सीनेशन को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने वैक्सीन के भंडारण, इसके वितरण और इसकी सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में भी पूछा और राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशो के अमल में लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वैक्सीन वितरण और अन्य प्रबंध करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश खराडी ने वैक्सीन स्टोर में की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।