उदयपुर में एडवोकेट क्रिकेट प्रीमियर लीग क्वार्टर फाइनल का रोमांच

भीलवाड़ा, जयपुर और उदयपुर की टीमों ने दिखाया दमदार प्रदर्शन

 | 

उदयपुर 24 जनवरी 2026 -  उदयपुर बार एसोसिएशन के सचिव आशीष कोठारी ने  बताया उदयपुर के बी एन कॉलेज एवं एम बी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर आज शनिवार को  चार क्वार्टर फाइनल क्रिकेट के मुकाबले खेले गए, इनमें विजेता रही चार टीमों के बीच कल रविवार को फील्ड क्लब पर फाइनल क्रिकेट मैच का मुकाबला होगा और इसी के साथ जे एस आर राज्य स्तरीय एडवोकेट क्रिकेट प्रीमियर लीग का समापन समारोह आयोजित होगा ।

बार एसोसिएशन उदयपुर एवं जे एस आर राज्य स्तरीय एडवोकेट क्रिकेट प्रीमियर लीग के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में आयोजित हो रही चार दिवसीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दोनों खेल मैदाने पर 8 टीमों के बीच चार मुकाबले क्वार्टर फाइनल के तहत खेले गए।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने बताया कि बीएन कॉलेज के ग्राउंड पर सुबह पहला मैच कैट बार जोधपुर कैट बार एवं भीलवाड़ा बार एसोसिएशन के मध्य खेला गया पहले खेलते हुए कट बार जोधपुर के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 175 रन से विकेट के नुकसान पर बनाएं।

कोठरी ने बताया की 176 रन की जीत का लक्ष्य लेकर भीलवाड़ा बार एसोसिएशन के खिलाड़ी मैदान पर उतरे और तूफान नहीं बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर 17 ओवर दो गेंद में ही 176 रन बना लिए। भीलवाड़ा की कुल 4 विकेट आउट हुए। मैन ऑफ़ द मैच समीर लोधी को घोषित किया गया। इस तरह भीलवाड़ा बार एसोसिएशन की टीम क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

बी क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरा क्वार्टर मै

उदयपुर ए एवं श्री गंगानगर बार एसोसिएशन की टीमों के बीच खेला गया। उदयपुर A ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया।  उदयपुर A की टीम ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए निर्धारित ओवर में  उदयपुर की इस टीम में तीन विकेट खोकर 253 रन बनाएं। उदयपुर बार के सलामी बल्लेबाज चेतन चौधरी ने 100 गौरव चौधरी ने 58 और मनीष शर्मा ने 35 रन बनाए ।

 254 का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी गंगानगर बार एसोसिएशन की टीम 118 पर ही ऑल आउट हो गए और उदयपुर ए टीम में गंगानगर को 135 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कियाvजबकि उदयपुर के चेतन दास ने पांच विकेट लिए।

महासचिव लोकेश गुर्जर ने बताया कि MB-A ग्राउंड पर जोधपुर और जयपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के बीच क्रिकेट मुकाबला शुरू शुरू हुआ जिसमें जयपुर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। जयपुर के अजीत सिंह के लगातार गगनचुंबी 6 6 की वजह से जयपुर के स्कोर में तेजी देखने को मिली वह दर्शकों का मनोरंजन हुआ। पहले खेलते हुए जयपुर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाएं।

202 जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी राजस्थान हाई कोर्ट लॉयर एडवोकेट टीम टीम 20 ओवर में ऑल आउट होकर केवल 100 रन बना पाई। जयपुर के समीर खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस तरह जयपुर बार एसोसिएशन की टीम क्वार्टर फाइनल में जोधपुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

इसी खेल मैदान पर दोपहर में उदयपुर बार एसोसिएशन की बी एवं जोधपुर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के मध्य क्वार्टर सेमीफाइनल खेला गया। उदयपुर बाहर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई सर्वाधिक 17 रन सुरेंद्र सिंह ने बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोधपुर की टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई । जोधपुर के धुआंधार बल्लेबाज  जाकिर को पहले ही बोल पर 0 पर उदयपुर बार के अधिवक्ता चिराग ने आउट किया । लेकिन धीरे-धीरे लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 18 बनाकर उसने उदयपुर बार की बी टीम को 9 विकेट से हरा दिया। जोधपुर उच्च न्यायालय के एडवोकेट विष्णु मैन ऑफ द मैच रहे।

सेमी फाइनल मुकाबला आज फील्ड क्लब में रविवार को एडवोकेट क्रिकेट प्रीमियर लीग के तहत जयपुर बार एसोसिएशन एवं भीलवाड़ा बार एसोसिएशन के मध्य तथा दोपहर बाद उदयपुर ए टीम का राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की टीम से सेमीफाइनल होगा।

दोनों खेल मैदाने पर उपाध्यक्ष महेंद्र मेंनारिया सचिव आशीष कुमार कोठारी वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी पुस्तकालय सचिव विनोद औदिच्य सहव्रत सदस्य भानु भटनागर प्रेम सिंह पवार अरुण पाल सिंह चौहान सुनील शर्मा अब्दुल हनीफ कांता नागदा दिनेश कुमार मेघवाल के साथ यशवंत सिंह शक्तावत हरीश पालीवाल सोहन डांगी हरीश शर्मा एवं विभिन्न समितियां के सदस्य सहयोग करते रहे।।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal