15 मार्च को सरकार द्वारा विधानसभा मे पेश किया गया एडवोकेट प्रोक्टेशन एक्ट बिल

जब तक बिल पास नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा
 | 
advocate protection bill

उदयपुर 16 मार्च 2023 । राजस्थान सरकार द्वारा दिनांक 15 मार्च को विधान सभा मे बिल पेश कर अपना एक वाद तो निभा दिया परन्तु सरकार जब तक सरकार उक्त बिल को पास नही कर देती है तब तक अधिवक्ता क्रमिक अशंन पर बैठेगें और अपने अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग करते रहेगे। 

बार एसोसिएशन के सचिव चेतन प्रकाश पालीवाल ने बताया की आज बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश मोगरा की अध्यक्षता मे कई अधिवक्ता धरने पर उपस्थित रह कर क्रमिक अनशन पर बेठे जिसमे जीवन सिंह राव, पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, कान्ता नागदा, मंजू मेनारिया, राकेश आचार्य, प्रकाश देवपुरा, शिवशक्ति व्यास, अंकित कोठारी, मनोज सिघल, मधु गर्ग, ज्योती बागडी, रानी बाला राठौड़, सुनिल कुमार बोर्दिया, यशवन्त राजोरा लगातार चौथे दिन क्रमिक अनंशन पर बैठे।  

धरने पर उद्बोधन मे पूर्व अध्यक्ष शान्ति लाल चपलोत, रतन सिंह राव, गोतम लाल सिरोहिया, शम्भु सिंह राठौड़, भरत कुमार जोशी, नरपत सिंह चुण्डावत, महावीर प्रसाद शर्मा, सुरेन्द्र पालीवाल, सत्येन्द्र पाल सिंह छाबड़ा, शंकर लाल प्रजापत, हुकमराज सिंह राठौड़, देवी लाल गुर्जर, निर्मल पण्डित, आशा बुज, उपाध्यक्ष योगेन्द्र दशोरा, वित्त सचिव हरीश सेन, पुस्तकालय सचिव राकेश आचार्य, निर्भय सिंह दुलावत, जयवर्धन सिंह चौहान, ने अपने विचार रखें। 

अधिवक्ताओं ने अपने उद्बोदन मे कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा आज 15 मार्च 2023 को विधानसभा मे बिल पेश किया गया उसके लिए सरकार का धन्यवाद परन्तु उक्त एडवोकेट प्रोक्टेशन बिल मे वांछित अधिकारों के मुल उद्देश्यों को अनदेखा कर सरकार द्वारा कई प्रकार की खामिया रख दी गई है जिन्हे पुरी कर बार कॉउन्सिल राजस्थान द्वारा तैयार किया हुआ ड्राप्ट को ही पास किया जावे जिससे हम अधिवक्ताओं का आन्दोलन सफल हो सके।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News