वकीलों ने वाहन रैली निकालकर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की

एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पास होने पर

 | 
advocate protection bill

विधानसभा में अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल पास होने के बाद उदयपुर बार एसोसिएशन के सदस्य वकीलों ने बुधवार को शहर में वाहन जुलूस निकालकर ख़ुशी ज़ाहिर की । वकीलों ने गाजे-बाजे के साथ नाचते-थिरकते हुए बिल पास होने का जश्न मनाया। उदयपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मोगरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे । 

कोर्ट परिसर से रवाना हुआ जुलूस देहलीगेट, टाउनहॉल और बापू बाज़ार होते हुए वापस कोर्ट चौराहा पंहुचा। कुछ वकील नाचते-गाते आगे चल रहे थे और कुछ अपनी वाहनों पर थे। अध्यक्ष राकेश मोगरा ने बताया की नवसंवत्सर के अवसर पर सभी वकीलों ने आज लंबे समय से बंद पड़े काम को फिर शुरू कर दिया है। आज कोर्ट परिसर में पहले की तरह रौनक थी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News