टारगेटेड प्रकरणों के आदेश के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, आंदोलन को मिली बड़ी सफलता
हाईकोर्ट द्वारा टारगेटेड प्रकरणों से संबंधित आदेश वापस लिया जाना अधिवक्ता एकता और आंदोलन की बड़ी जीत है
Udaipur Times News, Legal News, उदयपुर 3 सितमबर 2026 । राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा टारगेटेड प्रकरणों (Targeted Cases) के निस्तारण को लेकर जारी निर्देशों के विरोध में प्रदेशभर में चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है।
आंदोलन के बीच राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर ने फेज-VI के टारगेटेड प्रकरणों के निस्तारण से संबंधित पूर्व में जारी निर्देशों को वापस ले लिया है।
अधिवक्ताओं का लगातार विरोध इस बात को लेकर था कि प्रकरणों के निस्तारण के लिए निर्धारित टारगेट के कारण न्यायिक प्रक्रिया पर अनावश्यक दबाव पैदा हो गया है और प्रकरणों की गुणवत्ता एवं पक्षकारों के हित प्रभावित हो रहे थे। Udaipur News
हाईकोर्ट द्वारा टारगेटेड प्रकरणों से संबंधित आदेश वापस लिया जाना अधिवक्ता एकता और आंदोलन की बड़ी जीत है। Legal News
मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेशभर के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर इस मुद्दे को उठाया और लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
इसी मुद्दे को लेकर बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कुमार कोठारी, वित्त सचिव धर्मेन्द्र सोनी एवं पुस्तकालय सचिव विनोद औदिच्य के नेतृत्व में आज जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर उदयपुर में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया जिसमें पूर्व अध्यक्ष महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे प्रदर्शन के समाप्ति के बाद बार एसोसिएशन उदयपुर के पूर्व महासचिव चेतानपुरी गोस्वामी द्वारा उक्त आंदोलन के सफलता मिलने के उपलक्ष्य में खीर पकौड़ी का आयोजन रखा गया। उक्त सफलता मिलने के पश्चात अब अधिवक्ता 5 सितंबर से अपना नियमित न्यायिक कार्य करेंगे।