अग्निवीर भर्ती 2025-26 का परिणाम घोषित, जल्दी यहां देखें रिजल्ट

 | 

Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, ट्रेडमैन 10वीं एवं ट्रेडमैन 8वीं भर्ती 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के. संदीप ने बताया कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली जनवरी-फरवरी 2026 में भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित हुई थी। 

इसमें चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी जिलों के उम्मीदवारों ने भाग लिया था। भर्ती का परिणाम जारी कर दिया गया है और उम्मीदवार अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के सफल उम्मीदवार 27 मई 2026 को तथा भिवानी और रेवाड़ी के सफल उम्मीदवार 28 मई 2026 को सुबह 5:30 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में रिपोर्ट करें।

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक ने सभी सफल उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पूरी तैयारी और जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचे।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News