वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती की अंतिम तिथि 11 फरवरी

पंजीकरण 17 जनवरी से शुरू हो चुका है
 | 
indian air force AFCATE 2 2023

डूंगरपुर 6 फरवरी 2024। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 जनवरी से शुरू हो चुका है।

इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की जानकारी भारतीय वायुसेना की अधिकाधिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते है। उम्मीदवार अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए 17 जनवरी से प्रातः 11 बजे से 11 फरवरी रात 11 बजे तक agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 (दोनो दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 

12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News