Chittorgarh: कृषि यंत्र अनुदान से बढ़ी किसान की आय, मिला आत्मनिर्भरता का नया रास्ता

किसानों की आय में हुआ उल्लेखनीय इजाफा

 | 

चित्तौड़गढ़, 6 मई 2026। ग्राम पंचायत खरदेवला में आयोजित ग्राम रथ अभियान के तहत एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। किसान श्री पूरन मल (पिता – शंभू लाल सालवी) ने कृषि विभाग की कृषि यंत्र (मल्टी-क्रॉप थ्रेशर) योजना का लाभ उठाकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाया है।

वर्ष 2025-26 में किसान को इस योजना के अंतर्गत 2,25,000 रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। उन्होंने कृषि विभाग से जानकारी लेकर ऑनलाइन आवेदन किया, जिसकी स्वीकृति के बाद मल्टी-क्रॉप थ्रेशर खरीदकर उपयोग में लिया। इस यंत्र की सहायता से किसान ने न केवल अपनी फसलों की थ्रेशिंग की, बल्कि अन्य किसानों की फसलों की थ्रेशिंग कर अतिरिक्त आय भी अर्जित की। इससे उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

 पूरन मल इस योजना से अत्यंत संतुष्ट हैं और उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं यह सफलता राजस्थान सरकार की कृषि यंत्रीकरण योजनाओं का बेहतरीन उदाहरण है, जो किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने और मेहनत कम करने में सहायक सिद्ध हो रही है।

#RajasthanFarmers #Chittorgarh #FarmMechanization #AgricultureSubsidy #FarmerSuccess #RajasthanGovernment #KisanVikas #RuralDevelopment #AgriInnovation #IndiaFarming #SelfReliantFarmer #UdaipurNews #RajasthanNews #SmartFarming #KisanSamman

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal