चुनाव से पहले भाजपा ने जारी किया नगरीय विकास संकल्प पत्र

कहा विकास का रोडमैप तैयार

 | 
Udaipur Times

 

Udaipur Times News, Udaipur Political News, उदयपुर 3 सितमबर 2026 । प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने गुरुवार को नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी कर शहरों के विकास को लेकर अपने विजन को सामने रखा। उदयपुर के 100 फीट रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संकल्प पत्र का विमोचन किया गया।

संकल्प पत्र में प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों के विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं को शामिल किया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया कि राजस्थान के सभी नगरीय क्षेत्रों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को गति मिलेगी। Political Manifesto 

संकल्प पत्र में पानी, ड्रेनेज, सड़क, स्वच्छता, स्ट्रीट वेंडर्स और अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता दी गई है। कार्यक्रम में बताया गया कि संकल्प पत्र को राजस्थान के समग्र स्वरूप को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें राज्य के प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को शामिल करने का प्रयास किया गया है। Political News 

भाजपा नेताओं के अनुसार संकल्प पत्र के करीब 90 प्रतिशत बिंदु ऐसे हैं, जो प्रदेश के अधिकांश शहरों और वार्डों में सामने आने वाली सामान्य समस्याओं से जुड़े हैं।

राज्य सरकार के बजट से जुड़ेंगे संकल्प भाजपा नेताओं ने कहा कि नगरीय निकायों में बोर्ड बनने के बाद स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अलग से रोडमैप तैयार किया जाएगा। संकल्प पत्र में घरेलू गैस कनेक्शन, स्ट्रीट वेंडर्स बीमा, रिंग रोड सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं को भी जोड़ा गया है। Udaipur News 

इन संकल्पों को आने वाले बजट में शामिल करने की बात कही गई। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल, संभाग प्रभारी राजेंद्र सिंह राठौड़, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News