उदयपुर में AIBE परीक्षा केंद्र स्वीकृत

बार एसोसिएशन के प्रयासों से मिली मंजूरी, मेवाड़-वागड़ के हजारों विद्यार्थियों को राहत

 | 
AIBE exam center approval announcement by Udaipur Bar Association leaders

उदयपुर 9 अप्रैल 2026 - बार एसोसिएशन उदयपुर के सतत प्रयासों के फलस्वरूप अब ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE) का परीक्षा केंद्र उदयपुर में स्थापित किया गया है । 

जानकारी के अनुसार बार एसोसिएशन उदयपुर द्वारा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमेन एवं राज्यसभा सदस्य मनन मिश्रा से दिनांक 21-02-2026 को व्यक्तिगत संपर्क कर उदयपुर संभाग में विधि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की अधिक संख्या तथा हर वर्ष हजारों विद्यार्थियों के निकलने के बावजूद परीक्षा केंद्र दूरस्थ शहरों में होने से होने वाली कठिनाइयों का उल्लेख किया गया था। अभ्यर्थियों को 400-500 किलोमीटर दूर जाकर परीक्षा देनी पड़ती थी, जिससे उन्हें आर्थिक एवं समय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बार एसोसिएशन उदयपुर की इस मांग को स्वीकार करते हुए उदयपुर को ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE) केंद्र के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है, जो पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

इस उपलब्धि पर बार एसोसिएशन उदयपुर ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा का आभार व्यक्त किया है एवं साथ ही विधि महाविद्यालय के डीन आनन्द पालीवाल के सहयोग की सराहना की।

उदयपुर में परीक्षा केंद्र स्थापित होने से अब मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के हजारों अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा उन्हें अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय, धन एवं संसाधनों की बचत होगी। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के अधिवक्ताओं के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, महासचिव लोकेश गुर्जर, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया, सचिव आशीष कुमार कोठारी, वित्त सचिव धर्मेन्द्र सोनी, पुस्तकालय सचिव विनोद औदिच्य सहित सहवृत सदस्यों ने खुशी जाहिर की।

#Udaipur #Rajasthan #AIBE #AIBE2026 #BarCouncilOfIndia #LegalNews #LawStudents #UdaipurNews #RajasthanNews #Mewar #Wagad #EducationIndia #LawExam #Advocates #BarAssociation #IndiaNews #StudentRelief #LegalUpdate #ExamCenter #HigherEducation

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News