अजय देवगन की आवाज़ में 'शतक,RSS के 100 साल की कहानी का ट्रेलर जारी
अजय देवगन की दमदार आवाज़ से सजा ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का ट्रेलर, 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी फिल्म।
उदयपुर 13 फरवरी 2026 - फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी हो गया है। इस ट्रेलर को बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की प्रभावशाली आवाज़ ने दर्शकों के लिए और भी खास बना दिया है। उनकी आवाज़ ट्रेलर में न सिर्फ गहराई और भाव जोड़ती हैं बल्कि दर्शकों में देशभक्ति का भाव भी जागृत करती है।
ट्रेलर में त्याग, संघर्ष और राष्ट्र-प्रथम की भावना से जुड़ी 100 साल की यात्रा को दिखाया गया है। यह उन लोगों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने अनुशासन, सेवा और समर्पण के साथ समाज और देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया। यह फिल्म एक ऐसी विचारधारा की कहानी है, जिसे कभी समय के साथ समाप्त हो जाने वाला माना गया था। लेकिन वह हर पीढ़ी के साथ और अधिक सशक्त होती गई। गुरुजी एम. एस. गोलवलकर जी के शब्दों से प्रेरित होकर फिल्म दिखाती है कि संघ को 'समय की तरह अटूट' माना गया है। लोगों को जोड़ना इस यात्रा का मुख्य आधार रहा। यह फिल्म सिर्फ इतिहास नहीं बताती, बल्कि लंबे समय से चली आ रही धारणाओं और गलतफहमियों पर भी अपनी बात रखती है।
आरएसएस की किताबों और दस्तावेज़ों के आधार पर बनी यह फिल्म अपने नजरिए से उन घटनाओं और योगदानों को सामने लाने की कोशिश करती है, जिन्हें अक्सर कम जाना गया। अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ने पर कहा, "आरएसएस को 100 साल पूरे करने पर बधाई।
एक सदी सिर्फ समय नहीं होता, बल्कि कई पीढ़ियों के त्याग और देश के लिए किए गए योगदान का प्रतीक होती है। इन वर्षों में संघ ने सेवा, एकता और सांस्कृतिक पहचान पर अहम भूमिका निभाई है। 'शतक' इसी लंबी यात्रा को दिखाने की कोशिश है। इस कहानी को अपनी आवाज़ देना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह सिर्फ एक संगठन की नहीं, बल्कि एक विचार की कहानी है, जो समय के साथ मजबूती से खड़ा रहा। " ‘शतक: संघ के 100 वर्ष' पैनोरमा के सहयोग से बनाई गई है।
इसके निर्माता वीर कपूर, निर्देशक आशीष मल्ल और सह-निर्माता आशीष तिवारी हैं। फिल्म 20 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और इसका ट्रेलर जारी किया जा चुका है।
#AjayDevgn #Shatak #RSS100Years #RSSCentenary #ShatakFilm #BollywoodNews #IndianCinema #FilmTrailer #RajasthanNews #UdaipurNews #
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
