उदयपुर में अलर्ट, प्रमुख चौराहों पर सख्त चेकिंग

शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की कड़ी निगरानी

 | 
Udaipur police conducting strict vehicle checking at major city intersections during heightened security alert

उदयपुर 27 नवंबर 2025जिलेभर के प्रमुख चौराहों पर गुरुवार को पुलिस की चौकसी और अलर्ट साफ नजर आया। कई जगह नाकाबंदी की गई। ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर जांच की गई और लोगों से पूछताछ भी की गई। माना जा रहा है कि पुलिस को किसी बड़े आपराधिक मामले में महत्वपूर्ण इनपुट मिला है, जिसके चलते चौराहों पर विशेष निगरानी बढ़ाई गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जयपुर मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद चौराहों पर सख्ती बढ़ाई गई। संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और अज्ञात बदमाशों के मूवमेंट को लेकर आज विशेष सतर्कता बरती गई।

उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि पूरे राज्य में समय–समय पर इस तरह की सख्त निगरानी की जाती है। इसी क्रम में उदयपुर में भी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट रही। पुलिस की नजर अज्ञात बदमाशों व संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार बनी हुई है तथा जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों भी पुलिस ने शहर में पैदल गश्त निकालकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News