राजसमंद में विवाहिता के साथ बर्बरता का आरोप
बाल पकड़कर खींचे और काट दी चोटी; मारपीट में हाथ फ्रैक्चर
Udaipur Times News, उदयपुर 23 नवंबर 2026 - राजसमंद जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र के दरिया गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कुंवारिया थाने में लिखित शिकायत दी है।
पीड़िता भूरी कालबेलिया पत्नी पूरण कालबेलिया ने शिकायत में बताया कि 22 नवंबर 2026 को उसके पति प्रकाश को फोन कर मिलने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ घाटी क्षेत्र में पहुंची, जहां कथित रूप से पहले से मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। Udaipur News
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर खींचे और उसकी चोटी काट दी। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। वहीं, उसकी मासी सास के बाल और चोटी पकड़कर भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना में परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं। Rajsamand News
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और घायलों का मेडिकल करवाने की मांग की है। Crime Against Women
फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।