अमलपट्टा’ 12 नवंबर को होगी रिलीज
मेवाड़ मालवा में अफीम तस्करराजनेता और पुलिस पर केंद्रित है फिल्म
Udaipur Times News, Amlpatta, Rajasthani Films, उदयपुर 22 अक्टूबर 2026 । मेवाड़-मालवा क्षेत्र की अफीम पट्टी, अफीम तस्करी और अपराध की वास्तविक पृष्ठभूमि पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर फीचर फिल्म ‘अमलपट्टा ’ 12 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। RJ27 Productions Universal के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक सौरव जैन ने प्रेस वार्ता में इसकी रिलीज और आगामी योजनाओं का खुलासा किया।
फिल्म की खासियत यह है कि इसे तीन अलग-अलग अध्यायों (चैप्टर) में बनाने की योजना है। इस सीरीज का पहला चैप्टर ‘हाशिम’ नाम से रिलीज हो रहा है, जो मुख्य रूप से पुलिस और नारकोटिक्स विभाग के तंत्र पर आधारित है। इसके बाद आने वाले अगले अध्यायों में दूसरा चैप्टर ‘कार्टेल’ (तस्करों की दुनिया) और तीसरा चैप्टर राजनीति और राजनेताओं के षड्यंत्रों पर केंद्रित होगा। Poppy Husk Smuggling
पहले निम्बाहेड़ा, फिर पूरे मेवाड़-मालवा में होगी रिलीज
रणनीति के तहत ‘अमलपट्टा’ का यह पहला चैप्टर शुरुआत में 12 नवंबर से 20 नवंबर तक विशेष रूप से केवल निम्बाहेड़ा के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर 2026 से इस फिल्म का विस्तार करते हुए पूरे मेवाड़ और मालवा क्षेत्र के सभी प्रमुख सिनेमाघरों (जैसे पीवीआर, आइनॉक्स और मिराज) में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा। Udaipur News
2 घंटे 3 मिनट की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'A' (केवल वयस्कों के लिए) प्रमाण पत्र मिला है। निर्माता आस्था वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग निम्बाहेड़ा, उदयपुर, कनेरा और गुजरात के बंदरगाहों पर अफीम की खेती के विभिन्न चक्रों (फूल आने से लेकर चीरा लगाने और डोडा सूखने तक) को कैमरे में कैद करते हुए कुल 38 दिनों में पूरी की गई है।