अमरनाथ यात्रा से लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की बस में लगी आग, 47 यात्री सुरक्षित बचाए गए

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में टायर फटने के बाद बस के फ्यूल टैंक में लगी आग, सलूम्बर के श्रद्धालुओं का सामान जलकर राख; प्रशासन ने राहत और सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की

 | 
Burnt Amarnath Yatra bus in Ramban after tyre burst as 47 Rajasthan pilgrims escape safely.

 

Udaipur Times News, AmarnathYatra , BusFire ,उदयपुर 17 जुलाई 2026- अमरनाथ यात्रा से लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी बस में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में आग लग गई। हादसा टायर फटने के बाद हुआ, जिससे बस के फ्यूल टैंक में आग भड़क उठी।

हालांकि समय रहते सभी 47 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार सलूम्बर जिले के सराड़ा ब्लॉक के डाकड़ा गांव के 47 श्रद्धालु दो बसों में अमरनाथ यात्रा पर गए थे।

9 जुलाई को रवाना हुए श्रद्धालु दर्शन के बाद लौट रहे थे। गुरुवार शाम करीब चार बजे रामबन जिले के करोल क्षेत्र में चलती बस का टायर फट गया। टायर फटने के बाद फ्यूल टैंक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई। AmarnathYatra

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे चल रही दूसरी बस के यात्रियों ने धुआं और आग देखकर चालक को सूचना दी। इसके बाद बस को तुरंत रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर राख हो गई। BusFire 

हादसे में यात्रियों का सामान, नकदी और मोबाइल फोन भी जल गए। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और यात्रियों को राहत पहुंचाई। Pilgrims

सभी यात्रियों के रात ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई। बाद में उन्हें सुरक्षित रवाना किया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के श्रद्धालुओं की बस में टायर फटने से आग लगी थी। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य कर यात्रियों की सुरक्षित घर वापसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Udaipur News

#AmarnathYatra #Rajasthan #JammuKashmir #Ramban #BusFire #Pilgrims #BreakingNews #IndiaNews #RoadSafety #Salumbar #TravelNews #UdaipurTimes

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News