अमराई घाट में प्रवेश शुल्क को जल्द हटाने का देवस्थान ने दिया आश्वसान

उदयपुर टाइम्स ने उठाया था अमराई घाट पर सफाई का मुद्दा, सफाई के नाम पर लिया जाने लगा पर्यटकों से टिकट

 | 
amrai ghat ticket issue

"शुल्क की व्यवस्था प्रयोग के तौर पर शुरु की गई हैं, लोगों की प्रतिक्रिया मिलने पर इसे स्थायी रखने या हटाने पर किया जाएगा  विचार - सहायक आयुक्त प्रिंयका भट्ट

देवस्थान विभाग द्वारा शहर के प्रमुख घाट मांझी घाट (अमराई घाट) में लगाए जाने वाले प्रवेश शुल्क को लेकर उदयपुर शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। एन.एस.यु.आई राष्ट्रीय संयोजक ईज़हार हुसैन ने बताया कि मांझी का घाट (अमराई घाट) शहर का सबसे पुराना प्राचीनतम धार्मिक स्थल है, जहां कई वर्षों से शहरवासी, पर्यटक एवंम दर्शनार्थी आते है। ऐसे में दर्शन के नाम पर टिकट लगा कर पैसा वसूला जा रहा है।

विभाग का कहना है कि शुल्क व्यवस्था प्रयोग के तौर पर शुरु की गई है। लोगों की प्रतिक्रिया मिलने पर इसे स्थायी रखने या हटाने पर विचार किया जाएगा। आपको बता दे कि उदयपुर टाइम्स ने अमराई घाट पर गंदगी को लेकर सवाल उठाया था। उसके बाद देवस्थान ने वहां सफाई तो करवा दी। लेकिन सफाई का पैसा पर्यटकों से वसूलना शुरु कर दिया।

वहीं उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों को लेकर कार्यकर्ता देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त प्रिंयका भट्ट के कार्यालय पहुंचे। प्रिंयका भट्ट को अमराई घाट पर लगाए जाने वाले प्रवेश शुल्क के साथ ही बताया कि नोटिस बोर्ड और टिकट पर अलग अलग उम्र निर्धारित की गई है। वहीं देवस्थान की ओर से लिए जाने वाले प्रवेश शुल्क के टिकट पर मंदिर के पुजारी के हस्ताक्षर किए हुए है।

amrai ghat

इन सभी परेशानियों को सुनकर सहायक आयुक्त ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। नोटिस बोर्ड और टिकट पर जो अलग अलग उम्र निर्धारित की है उसे जल्द बदला जाएगा। वहीं आश्वसान देते हुए कहा कि शहरवासियों को प्रवेश शुल्क से हो रही परेशानी को हम जल्द से जल्द हटाने की कोशिश करेंगे। इस बात पर हम अपने अधिकारियों से मिलकर बात करेंगे।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News