रेडियो पर अपनी आवाज़ से जादू जगाने वाले अमीन सयानी नहीं रहे

उनका अंतिम संस्कार कल 22 फ़रवरी को होगा

 | 
ameen sayani

आल इंडिया रेडियो के प्रसिद्ध उद्घोषक और अपनी आवाज़ के जादू से रेडियो जगत पर छा जाने वाले अमीन सयानी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अमीन सयानी को लोकप्रियता रेडियो सिलोन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम बिनाका (सिबाका) गीत माला से मिली थी। उनके इस कार्यक्रम को सुनने के लिए रेडियो जगन के श्रोता बेताब रहते थे। 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्होंने अंतिम साँस ली। उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने पुष्टि की। उनका अंतिम संस्कार कल 22 फ़रवरी को होगा। 

21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुआ था। 'बहनो और भाइयो...' कहने के अनूठे और निराले अंदाज़ से शुरू करने वाले अमीन सयानी ने लगभग 54 हज़ार कार्यक्रम प्रोड्यूस किये थे। जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अमीन सयानी भारतीय रेडियो जगत के ग्रैंड ओल्ड मेन कहे जाते थे। ऑल इंडिया रेडियो में अमीन सयानी को उनके भाई हामिद सयानी लेकर आये थे। 

रेडियो के अलावा अमीन सयानी ने बॉलीवुड की फिल्म भूत बंगला, तीन देवियां, बॉक्सर और कत्ल जैसी फिल्मो में भी नज़र आये थे। अमीन सयानी ने शुरूआती दौर में अपनी माँ कुलसुम सयानी के साथ 'रहबर' नामक पाक्षिक पत्रिका में भी अपनी सेवा दी थी।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News