एयरपोर्ट पर अमित शाह और सीएम योगी का स्वागत

सीएम भजनलाल शर्मा ने की अगवानी
 | 
yogi shah in udaipur

उदयपुर 22 नवंबर 2025। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका आत्मीय स्वागत किया। औपचारिक अभिवादन के बाद दोनों नेता हेलीकॉप्टर से रणकपुर के लिए रवाना हुए।

अगवानी के दौरान सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक उदयलाल डांगी, डिविजनल कमिश्नर प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, एसपी योगेश गोयल, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली और शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, जिला कलेक्टर नमित मेहता और विधायक श्रीचंद कृपलानी भी उपस्थित रहे।