भीलवाड़ा में अमृता हाट मेले का आगाज 5 से
जिला स्तरीय अमृता हाट मेले का आगाज 5 से
भीलवाड़ा, 03 दिसंबर। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय अमृता हाट मेला 2025 का आयोजन ग्रामीण हाट (परिसर), में 05 दिसम्बर से 09 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है। जिसमे भीलवाड़ा वासियो को हस्तनिर्मित उत्पाद खरीदने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
राजस्थान के समस्त जिले व संभाग के लगभग 80 स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने उत्पादो का विपणन किया जायेगा। जिसमें महिला अधिकारिता विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, एनयुएलएम व राजीविका के स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। मेले मे 2 हजार रूपये से अधिक खरीद पर लक्की ड्रा द्वारा आकर्षक पुरस्कार दिये जायेगे।
मेले में जयपुरी सांगानेरी चद्दरे, कुर्तियां, लाख की चुडियां, कोटाडोरिया साडियां, सूट, चुन्नी, सिक्के की ज्वैलरी, प्रतापगढ़ की प्रसिद्ध हिंग, पापड़, मसाले, उदयपुर के हेण्डी क्राफ्ट आइटम, अजमेरी जूतियां, पर्स, टेराकोटा आईटम, जूट के बैग, राजस्थानी ढाबा, सेल्फी पॉइंट व बच्चों के लिए फन जोन आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।
प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे से महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सायं काल 8ः00 से 10ः00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मेले का समापन 09 दिसम्बर 2025 को किया जायेगा।
63वे गृह रक्षा स्थापना दिवस पर 06 दिवसीय पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
भीलवाड़ा, 3 दिसंबर। समादेष्टा, गृह रक्षा, प्रशिक्षण केन्द्र पर 63वे गृह रक्षा स्थापना दिवस पर 06 दिवसीय पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कमाण्डेन्ट ललित बिहारी व्यास के नेतृत्व में किया गया। 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक विभिन्न कार्यकम जैसे वाद-विवाद, सुलेख राईटिंग, वृक्षारोपण, रस्सा कस्सा, किकेट, गोला फेंक, कैरम आदि प्रतियोगिता, एवं भाला भेंक 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कार्यालय के मुख्य आरक्षी शान्ति लाल, लेखाधिकारी “गजेन्द्र कुमावत, वरिष्ठ सहायक नरेन्द्र सिंह मीणा, आरक्षी सुभाष चौधरी, मंजीत एवं कमाण्डर त्रिलोक प्रजापत, मुख्य आरक्षी राजमल, शशिकान्त, बोधसिंह, फारूख, रमेशचन्द, राकेश, विशाल, हरलेश कुमार, एवं स्वयंसेवक छोटूलाल स्वयंसेविका लक्ष्मी, हीना आदि मौजूद रहे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
