महंगाई की मार - Amul ने बढ़ाए दूध के दाम
13 मई 2026। महंगाई की मार झेल रही जनता को आज एक और झटका लगा है। अमूल (AMUL) ने बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। बढे हुए नए दाम गुरुवार (14 मई 2026) से लागू होंगे। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, अमूल दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई गई हैं।
कंपनी का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच है। मई 2025 के बाद पहली बार दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया।
को-ऑपरेटिव के मुताबिक, दूध के उत्पादन और ऑपरेशनल खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पशु चारे की बढ़ती कीमत और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने की वजह से समय-समय पर दूध की कीमतों में बदलाव करना पड़ता है। पिछले कुछ सालों में डेयरी इंडस्ट्री पर इनपुट कॉस्ट का दबाव काफी बढ़ गया है।
बढे हुए दाम इस प्रकार है
ताज़ा - 500 ml का वर्तमान दाम 28 रूपये से बढ़कर 29 रूपये।
ताज़ा - 1 Ltr का वर्तमान दाम 55 रूपये से बढ़कर 57 रूपये।
गाय का दूध - 500 ml का वर्तमान दाम 29 रूपये से बढ़कर 30 रूपये।
भैंस का दूध - 500 ml का वर्तमान दाम 37 रूपये से बढ़कर 39 रूपये।
शक्ति - 500 ml का वर्तमान दाम 31 रूपये से बढ़कर 32 रूपये।
गोल्ड - 500 ml का वर्तमान दाम 34 रूपये से बढ़कर 35 रूपये।
गोल्ड - 1 Ltr का वर्तमान दाम 68 रूपये से बढ़कर 70 रूपये।
टी स्पेशल - 1 Ltr का वर्तमान दाम 63 रूपये से बढ़कर 66 रूपये।
Source: Media Reports
#Amul #MilkPriceHike #AmulMilk #MilkPrices #Inflation #GCMMF #DairyNews #IndiaNews #AmulPriceRise #MilkRateHike #EconomicNews #DailyEssentials #AmulTaaza #AmulGold #BreakingNews
