अमूल दूध और मदर डेयरी की कीमते बढ़ी, कल 12 नवंबर से नई रेट लागू

 | 
Milk Price Hike

 

Udaipur Times, Milk Price Hike: बढ़ती महंगाई का असर अब दिखने लगा है। देश की प्रमुख दूध सप्लायर अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी।

अमूल गोल्ड की कीमत 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए जबकि और अमूल गोल्ड 500 ml की कीमत 35 रुपए से बढ़कर 37 रुपए वहीं अमूल फ्रेश की कीमत 57 रुपए से बढ़कर 59 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि अमूल फ्रेश 500 ml की कीमत 29 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गई है ।

मदर डेयरी ने भी दूध के दाम ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा किया है।

मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर, मदर डेयरी गाय का दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर, मदर डेयरी टोंड दूध (पाउच) की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर, मदर डेयरी टोंड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर, मदर डेयरी डबल टोंड दूध की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है ।     

आपको बता दे की दोनों कंपनियों ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। इससे पहले अप्रैल 2025 में दामों में बदलाव किया गया था।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News