सेटैलाईट चिकित्सालय को मिली ऐनेस्थिसिया वर्क स्टेशन

ऐनेस्थिसिया वर्क स्टेशन का अनावरण उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने किया
 | 

उदयपुर 20 नवंबर 2025। आरएनटी मेडिकल काॅलेज से संबद्ध हिरण मगरी सेटैलाईट चिकित्सालय में गुरूवार को आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा सी.एस.आर. के तहत प्रदान की गई ऐनेस्थिसिया वर्क स्टेशन का अनावरण उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने किया। 

कार्यक्रम में आई.डी.बी.आई. बैंक की महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रभारी अंजली चावत, क्षेत्रीय प्रबंधक दिशा त्रिवेदी, आई.डी.बी.आई. बैंक हिरण मगरी की शाखा प्रबंधक पूर्णिमा सिन्हा व समाजसेवी देवीलाल सालवी, लोकेश गौड व मुकेश शर्मा भी बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

प्रारंभ में अधीक्षक डाॅ राहुल जैन, उपनियंत्रक डाॅ नरेन्द्र देवल, डॉ अनुज शर्मा, डॉ संगीता, डॉ सीमा जैन, नर्सिंग अधीक्षक रतन लाल सोलंकी, नर्सिंग अधीक्षक रमेश आमेटा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। 

विधायक मीणा ने एम.एल.ए. फंड अथवा डी.एम.एफ.टी. फंड से चिकित्सालय को ओर आधुनिक उपकरण व सुविधाएं उपलब्ध करवाने का एवं चिकित्सको, नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र ही पदस्थापन करने का आश्वासन दिया।

अधीक्षक डाॅ जैन ने बताया कि उक्त ऐनेस्थिसिया वर्क स्टेशन मिलने से ऑपरेशन के लिए रोगी को जनरल ऐनेस्थिसिया भी दिया जा सकेगा जिससे अब चिकित्सालय में जटिल ऑपरेशन भी प्रारंभ हो जाएंगे। चिकित्सालय में 2 जनरल सर्जन, 2 स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं 2 अस्थि रोग विशेषज्ञ कार्यरत हैं जिससे अब गंभीर रोगियों के ऑपरेशन संभव होंगे। 

चिकित्सालय में प्रतिदिन 2500 से 3000 रोगी ईलाज हेतु आते हैं व भर्ती करने के लिए 100 शय्याएं उपलब्ध हैं। इसमें हिरण मगरी उपनगरी क्षेत्र व आस-पास के ग्रामीण व जनजाति क्षेत्र के रोगी लगातार ईलाज हेतु इस चिकित्सालय में आते रहते है व मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग, चर्म रोग, नाक-कान-गला, शिशु रोग, रेडियोलोजी, जिरियाट्रीक, आयुर्वेदिक विभाग की सेवायें उपलब्ध हैं। 

उन्होंने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय गुणवत्ता आवश्वासन मानक द्वारा मातृत्व सेवाओं हेतु राष्ट्रीय स्तर का ‘‘लक्ष्य’’ कार्यक्रम के तहत इस चिकित्सालय का सफल प्रमाणिकरण किया गया था। चिकित्सालय में प्रतिमाह 120 से 140 प्रसव व 60 ऑपरेशन होते है। शीघ्र ही चिकित्सालय में लेप्रोस्कोपी सर्जरी प्रारंभ की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन विनोद पटेल ने किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal