तूफ़ान की स्थिति में भी शिक्षकों कों लेने जानी पड़ रही हैं किताबें

शिक्षकों में हैं रोष

 | 
पुस्तके

उदयपुर व जोधपुर संभाग में 16 व 17 जून को बीपरजॉय तूफान के कारण उदयपुर में आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की छुट्टी व महंगाई राहत कैंपों को निरस्त किया गया है। और साथ ही नागरिको को बिना अति आवश्यक कार्य बाहर नही निकलने की प्रशासन ने सलाह दी है ।

शिक्षकों में रोष

परंतु नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक मंडल तथा शिक्षा विभाग ने इसके उल्टे उदयपुर जिले में सायरा ब्लॉक के 31 नोडल केंद्रों के शिक्षको को 80-85 किलोमीटर दूर से उदयपुर पाठ्यपुस्तक मंडल सेक्टर चार पुस्तकें लेने बुलाया गया है, जिसके चलते शिक्षकों में रोष हैं। नाराज़ शिक्षक शंकर कुमार का कहना है कि शिक्षा विभाग व पाठ्य पुस्तक मंडल की हठधर्मिता के कारण पाठ्य पुस्तक मंडल पर कम मजदूर होने से शिक्षकों को स्वयं पाठ्य पुस्तकें उठाने तथा उन्हें बोरो में भरकर सिलने का कार्य बारिश के अन्दर करना पड़ रहा है  इस बीच तूफान के साथ बारिश आ जाने के कारण पुस्तकों के साथ-साथ शिक्षक भी भीग गए। उनका आरोप हैं शिक्षको के मना करने पर भी जबरदस्ती पाठ्य पुस्तकें दी गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News