गंदगी और बदबू से परेशान आक्रोशित ग्रामीण और छात्रों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया

शहर से सटे शोभागपुरा इलाके के ग्रामीणों की मांग

 | 
shobhagpura

उदयपुर 4 अगस्त 2023 । यूआईटी द्वारा सफाई में हो रही अव्यवस्थाओं से अब शहर के आसपास भी सड़कों और कॉलोनी में कचरे के ढेर लगने लगे हैं जिससे अब लोग काफी परेशान होने लगे हैं । शहर से सटे शोभागपुरा इलाके में भी पिछले समय से यूआईटी द्वारा सफाई नहीं होने से कचरो के ढेर लगने लगे हैं जिससे अब आक्रोशित ग्रामीण और छात्रों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया।

शोभागपुरा सरपंच जशोदा डांगी ने कहा की पिछले कई समय से यूआईटी से साफ सफाई की मांग जा रही थी लेकिन यूआईटी द्वारा किसी तरह से ध्यान नही देने के कारण पूरे शोभागपुरा और स्कूल के बाहर भी कचरे के ढेर से अटा हुआ है। स्कूली बच्चों का कक्षा में बैठना और पढ़ना भी मुश्किल हो रहा हैं। 

shobhagpura

उन्होंने बताया कि गांव में भी लोगो को बदबू और घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। जिससे परेशान लोगो और छात्रो ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। 

इस दौरान उपसरपंच भूपेंद्र श्रीमाली ने कहा की कई बार यूआईटी अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी उनकी परेशानियों को नहीं सुना गया जिससे आज गांव पूरा कचरे के ढेर से अटा पड़ा है और अगर जल्द  समाधान नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News