अंजुमन तालीमुल इस्लाम का “हिमायत” लीगल अवेयरनेस कैंप का आयोजन

मल्लातलाई स्थित चिश्तिया पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कैंप
 | 
anuman talimul islam

उदयपुर 18 नवंबर 2025। अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर की ओर से मल्लातलाई स्थित चिश्तिया पब्लिक स्कूल में पहला “हिमायत-कानूनी जानकारी, बेदारी और काउंसलिंग कैम्प” का सफल आयोजन हुआ। यह पूरा प्रोग्राम अंजुमन के सदर मुख्तियार कुरैशी की सदारत में अंजाम दिया गया, जिसमें वहां के मोहल्लेवासियों ने शिरकत की।

कैम्प में शहर और प्रदेश के कई नामवर व वरिष्ठ वकीलों ने मौजूद आवाम को अहम कानूनी और सामाजिक मुद्दों पर रौशन-अंदाज़ में जानकारी पेश की।
इस मौके पर सीनियर एडवोकेट उस्मान खान (जोधपुर), सीनियर एडवोकेट मोहम्मद शरीफ छीपा, एडवोकेट सैय्यद हुसैन बंटी, एडवोकेट अनवर गनी (HRH ग्रुप), एडवोकेट अफसर खान, एडवोकेट मुस्तफा शेख और एडवोकेट तोकीर रज़ा ने संवैधानिक हक़, सरकारी योजनाएं, आवश्यक दस्तावेज़, पारिवारिक/कोर्ट/पुलिस मामलों में काउंसलिंग तथा सामाजिक नाइत्तेफाकी जैसे मुद्दों पर कारगर व फ़ायदेमंद मार्गदर्शन दिया।

प्रोग्राम का इस्तक़बाल और संचालन अंजुमन के लीगल कोऑर्डिनेटर एडवोकेट मोहम्मद शहज़्ज़ाद ने किया। अंत में अंजुमन के सेक्रेटरी इजहार हुसैन ने सभी मेहमान वक़ीलान, काबीना और मौजूद जनसमूह का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

यह कैम्प क़ौम में जागरूकता, इत्तेफाक और सामाजिक तरक़्क़ी को बढ़ावा देने की अंजुमन की एक अहम और क़ाबिले-तारीफ़ पहल साबित हुआ।