अंजुमन तालीमुल इस्लाम ने शुरू किया ‘असरा हेल्पडेस्क’
सरकारी योजनाओं एवं ऑनलाइन सेवाओं के आवेदन में मिलेगी निःशुल्क सहायता
Udaipur Times News , Anjuman Talimul Islam Udiapur, New initialtive by Anjuman Talimul Islam , उदयपुर, 21 अगस्त 2026 । जरूरतमंद एवं आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर की सोशल वेलफेयर एंड गवर्नमेंट बेनिफिट्स स्कीम कमेटी के तत्वावधान में ‘असरा हेल्पडेस्क’ का शुभारंभ किया गया। Asra Help Desk
हेल्पडेस्क के माध्यम से आय, जाति, मूल निवास एवं जन्म प्रमाण-पत्र, हज-आवेदन, छात्रवृत्ति, कॉलेज प्रवेश, आरटीई, विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धावस्था पेंशन, पालनहार योजना तथा RSOS/NIOS सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं ऑनलाइन सेवाओं के आवेदन में मार्गदर्शन और सहायता दी जाएगी। Social Welfare
आवेदन सेवा निःशुल्क रहेगी, जबकि नियमानुसार देय सरकारी शुल्क आवेदक को देना होगा। अंजुमन के कैबिनेट मेंबर एवं कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर एडवोकेट आदिल शेख ने बताया कि हेल्पडेस्क का उद्देश्य जानकारी या तकनीकी कठिनाइयों के कारण सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को सुविधाओं से जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि इसका संचालन अल्फ़ा ई-मित्र द्वारा किया जाएगा तथा जनरल हाउस मेंबर आज़म ख़ान को-कॉर्डिनेटर के रूप में इसकी व्यवस्था संभालेंगे। Udaipur News
शुभारंभ अवसर पर अंजुमन सदर मुख्तार कुरैशी, नायब सदर फारूक कुरैशी, सेक्रेट्री एडवोकेट मुस्तफा शेख, जॉइंट सेक्रेटरी इज़हार हुसैन, कैबिनेट मेंबर डॉ. इरशाद अली, तनवीर चिश्ती, एडवोकेट शहजाद हुसैन, एडवोकेट तौकीर रज़ा, अनीस रज़ा, फ़खरुद्दीन शेख, अनीस अब्बासी व पूर्व पार्षद रियाज हुसैन सहित अंजुमन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
सभी ने इस पहल को समाजहित में महत्वपूर्ण बताते हुए आमजन से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
