उदयपुर नगर निगम में 12 मनोनीत पार्षदों की घोषणा

स्वायत शासन विभाग ने जारी किया आदेश

 | 
UMC

अब उदयपुर नगर निगम में कुल पार्षदों की संख्या बढ़कर 82 पर पहुंच गई है

उदयपुर 23 जून 2021। राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच एक बार कर राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। स्वायत शासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर उदयपुर नगर निगम में 12 मनोनीत पार्षद घोषित किए हैं। 

12 मनोनीत पार्षद में राजेश चौहान, बतुल हबीब, फिरोज अहमद शेख, गोपाल राय नागर, विनोद जैन, अजय पोरवाल, शैलेश मिश्रा, संजय सुथार, मदन सिंह बाबरवाल, संजय मंदवानी, रविंद्र पाल सिंह, प्रमोद मेनारिया को मनोनीत पार्षद बनाया है। 

इसके बाद अब उदयपुर नगर निगम में कुल पार्षदों की संख्या बढ़कर 82 पर पहुंच गई है। वहीँ अब नगर निगम के कांग्रेस 20 चुने हुए पार्षदों को 12 मनोनीत पार्षदों का साथ मिलेगा। हालाँकि अब तक कांग्रेस नगर निगम में विपक्ष का नेता नहीं चुन पाई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News