उदयपुर में आज एक और वृद्ध की कोरोना से मौत

कल भी हुई थी एक वृद्धा की मौत

 | 
corona

31 दिसंबर को ओमीक्रॉन से देश में पहली मौत भी उदयपुर में हुई थी

उदयपुर 15 जनवरी 2022 ।  जिले में कोरोना से आज लगातार दूसरे दिन एक मौत हो गई।  जिसके साथ ही कोरोना से जिले में जान गंवाने वाली की संख्या 757 हो गई। कल भी एक 85 वर्षीया वृद्ध महिला की मौत हो गई थी जबकि पिछले 31 दिसंबर को एक वृद्ध की मौत कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट से दर्ज की गई थी। 

हालाँकि उदयपुर का जिला स्वास्थ्य विभाग ने ओमीक्रॉन वैरिएंट की बात नहीं स्वीकारी जबकि भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थय विभाग ने उदयपुर में हुई मौत को ओमीक्रॉन वैरिएंट से देश की पहली मौत माना था। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज उदयपुर के जेके पारस अस्पताल में भर्ती एक 74 वर्षीय वृद्ध पुरुष की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। 

उक्त मरीज़ 11 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुई थी। 12 जनवरी को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई थी। मृतक पुरुष को मोर्बिडीटी (हाइपर टेंशन) और किडनी एवं अन्य बीमारी के शिकार थे। दिनांक 13 जनवरी से वह जेके पारस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर थे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News