बांसवाड़ा मे फिर हुआ उलटफेर, अब बीजेपी ने BAP के सहारे प्रियंका कंवर को बनाया उप प्रमुख

 | 
Priyanka Kanwar Banswara zila up pramukh

 

Udaipur Times, Banswara Zila Up Pramukh Election:  बांसवाड़ा मे पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत आज जिला उप-प्रमुख पद के लिए चुनाव मे एक बार फिर उलटफेर हुआ हुए जिसमे जिला प्रमुख पद पर एक वोट से हारने वाली कांग्रेस को फिर शिकस्त मिली।

बांसवाड़ा मे बीजेपी की प्रियंका कंवर ने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सहारे कांग्रेस के रमेश नायक को हराया।

बीजेपी की प्रियंका कंवर को 22 वोट मिले जबकि कांग्रेस के रमेश नायक को 21 वोट मिले। बांसवाड़ा जिला परिषद मे काँग्रेस को 21, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 17 और बीजेपी को 5 सीट मिली थी ।

आपको बता दे की कल जिला प्रमुख के चुनाव मे भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की रीना रावत ने बीजेपी के साहरे कांग्रेस को हराया जबकि आज जिला उप प्रमुख के चुनाव मे बीजेपी ने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सहारे कांग्रेस को मात दी ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News